
नरक चौदस (छोटी दीपावली) आज 3 नवम्बर को – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – ज्योतिषाचार्य पं.हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि नरक चौदस को छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, इसे रूप चौदस भी कहते है, इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था, उसी के नाम से इस दिन को नरक चौदस कहा जाता है, इस वर्ष नरक चौदस का त्योहार 03 नवंबर, आज दिन बुधवार को छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। दीपदान के लिए सर्वश्रेष्ठ समय साँय 6:15 से रात 9:05 तक मिलेगा उस दिन यमदीप दान के लिए चार बत्ती वाला मिट्टी का तेल का घर के मुख्य द्वार पर पूजा पाठ करके रखें उसमें कुछ दक्षिणा अवश्य रखें धूपबत्ती अगरबत्ती जलाकर पूजा पाठ करें।