
एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली बडी सफलता थाना मारहरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 02.11.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं–254/2021 धारा 306 भादवि0 में वांछित चल रहा है अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पचपेड़ा बम्बा के पास से समय करीब 08.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- सुरेश चन्द्र पुत्र खियाली राम नि0 ग्राम भुरगंवा थाना मारहरा एटा।
**गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल **
- उ0नि0 श्री अजय कुमार
- कां0 1380 शिवराज सिंह
- कां0 1388 बिजेन्द्र सिंह