सरकार द्वारा नामित सभासदों को अमांपुर चेयरमैन ने कराई शपथ ग्रहण

सरकार द्वारा नामित सभासदों को अमांपुर चेयरमैन ने कराई शपथ ग्रहण , विधायक रहे मौजूद


( कासगंज) आज मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में नगर के चहुंमुखी विकास में अग्रणी भूमिका के निर्वहन के लिए सरकार द्वारा नामित तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ नगर पंचायत के लोकप्रिय चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमांडो द्वारा क्षेत्रिय विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में करायी गयी ! इस अवसर पर आयोजित समारोह में कोविड-19 के सभी मानको को द्रष्टिगत रखते हुए क्षेत्रिय विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमांपुर नगर के चहुंमुखी विकास के लिए चेयरमैन कमांडो द्वारा काफी प्रयास किए गए हैं! तथा कई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पंचायत की बोर्ड बैठक मे प्रस्ताव पारित कराऐ गए हैं! जिन्हें कोविड-19 के चलते अमली जामा नहीं पहनाया जा सका था, लेकिन अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषित लॉक डाउन समाप्त कर अनलॉक-1 की घोषणा कर दी गयी है जिसके चलते अमांपुर में अब विकास की गंगा चारों ओर धरातल पर नजर आऐगी ! शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सरकार द्वारा नामित सभासद डा0 भगवान सिंह, प्रेमचन्द वर्मा, राजीव गुप्ता के अलावा नगर के व्यापारीगंण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks