डीएम, एसएसपी ने क्वारेटाइन सेंटर जेएलएन डिग्री कॉलेज , सेंट मैरीस स्कूल का किया औचक निरीक्षण
*क्वारंटाइन सेंटरों पर ठहरे हुए लोगों को शासन की मंशानुरूप बेहतर सुविधाएं दी जाएं*
*क्वारंटाइन सेंटरों पर चिकित्सकों को पीपीई किट पहनवाकर चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा*
*जेएलएन डिग्री काॅलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में हाथ धोने के लिए साबुन एवं एन 95 मास्क उपलब्ध न होने पर सीएमओ को तत्काल उपलब्ध कराने के दिये निर्देश*
एटा जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने आज दिनांक 02.06.2020 को बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के लिये बने क्वारंटाइन सेंटर जेएलएन कॉलेज, सेंट मैरीस स्कूल का निरीक्षण किया ।
*निरीक्षण में पाया गया कि* स्वास्थ्य टीम एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा पीपीटी किट नही पहन रखी थी। उन्होनंे निर्देश दिये कि आप पीपीई किट पहनकर दिन में दो बार मरीजों के पास जाकर जानकारी लेगें कि कोई व्यक्ति बीमार तो नहीं है, किसी व्यक्ति को खाना मिला है अथवा नहीं। जिलाधिकारी द्वारा सेंट मैरीस स्कूल में बनी फार्मेसी का निरीक्षण किया। जेएलएन डिग्री काॅलेज में बना क्वारंटाइन सेंटर में हाथ धोने के लिए साबुन एन 95 मास्क भी उपलब्ध नही थे।
*जिलाधिकारी द्वारा* मुख्य चिकित्याधिकारी को निर्देश दिये कि सेंटर पर मास्क व हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था तत्काल की जाये। तथा उन्होनें सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिये कि जो शौचालय गन्दे पडे हुये हैं, उनकी सफाई कराकर सैनेटाइज किये जायें। संेट मैरिस स्कूल में व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति बीमार चल रहा है, तो जिलाधिकारी ने डा0 मोहित को निर्देश दिये कि उस व्यक्ति को तत्काल हाॅस्पीटल में स्थानान्तिर किया जाये।
निरीक्षण के दौरान ईओ नगर पालिका डा0 दीप वाष्र्णेय, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।