डेंगू से महिला की मौत, 29 मामले मिले – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डेंगू से महिला की मौत, 29 मामले मिले – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मानिक चौक निवासी महिला की डेंगू से मौत हो गई है। जबकि 29 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं।अलीगढ़ में अब तक डेंगू की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। मानिक चौक निवासी 25 वर्षीय डॉली वार्ष्णेय पत्नी स्व. अनिल कुमार वार्ष्णेय की डेंगू से मौत हो गई है। महिला विकास भवन में तैनात थी। शहर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां मृत्यु हो गई। रविवार को जनपद में डेंगू के 29 मरीज मिले हैं। मरीज जवाहर नगर, बेगमबाग, घुड़ियाबाग, जवां एवं अतरौली आदि के हैं।शिविर में बुखार के 71 रोगी मिले
ग्राम बरौली, जवां, सरौल, वैना टप्पल, दतावली, प्रतिभा कॉलोनी, इंद्रानगर, क्वार्सी में शिविर लगाकर 128 लोगों को दवाएं दी गईं। 75 घरों के सर्वे में बुखार के 71 मरीज सामने आए। इसके अतिरिक्त पला साहिबाबाद, रेलवे क्वार्टर, सासनी गेट, प्रतिभा कॉलोनी, विनय नगर, क्वार्सी, रामनगर तिकोना नगला आदि में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि दिन के तापमान गिरने के बाद डेंगू के मरीजों मे कमी आ रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks