
एटा,परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला ग्राम सुल्तानपुर थाना मारहरा जिला एटा का है जहां की रहने वाली बबली पुत्री श्री सत्येन्द्र कुमार की शादी हरीश पुत्र राजीव कुमार निवासी भगवान नगर महेन्द्र नगर थाना सासनी गेट जिला अलीगढ के साथ 02 वर्ष पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में उ0नि0 सुभाषचन्द्र, म0है0का0 मिथलेश कुमारी, म0है0का0 मन्जू अग्रवाल व काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, संजीव तिवारी , अनिल कुलश्रेष्ठ के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा