राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

कासगंज जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती।
जिलाधिकारी ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को दिलाई राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ।
राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2021 को जनपद कासगंज में राष्ट्रीय एकता व अखण्डता दिवस के रूप में पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्टेªट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई तथा सभी से देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने में अपना अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हंे श्रद्वांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टेªट स्थित समस्त विभागों व अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकास भवन में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र एवं जिला विकास अधिकारी सचिन यादव ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। सभी को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई कि-मैं सत्यनिष्ठा के साथ शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता व अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। कार्यक्रम में विकास भवन स्थित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विकास खण्ड कार्यालय कासगंज, वन स्टाप सेंटर कासगंज सहित समस्त कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पूर्ण उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ श्रद्वापूर्वक मनाई गई। पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता व अखण्डता बनाये रखने में अपना भरपूर सहयोग करने की शपथ ली गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks