जिलाधिकारी ने कार्रवाई को बनाई टीमें की सख्ती:क्षमता से अधिक बदरपुर लेकर गुरजते हैं ओवरलोड ट्रक- रिपोर्ट शुभम शर्मा

जिलाधिकारी ने कार्रवाई को बनाई टीमें की सख्ती:क्षमता से अधिक बदरपुर लेकर गुरजते हैं ओवरलोड ट्रक- रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इन दिनों जिले में ओवरलोड वाहन व अवैध खनन का बड़ा खेल चल रहा है। तमाम वाहन गैर जिलो से क्षमता से अधिक गिट्टी व बदरपुर भरकर जिले सीमा से गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर अांखे मूंदे बैठे हैं। परिवहन व खनन विभाग कार्रवाई के नाम पर महज खाना पूर्ति करते हैं। पिछले काफी दिनों से डीएम सेल्वा कुमारी जे को इसकी शिकायत मिल रही थी। ऐसे में अब इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने आदेश कर दिया है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए टीमों का गठन हुआ है। यह टीमें छापेमार कार्रवाई करेंगी।जिले में बड़ी संख्या में बालू, बदरपुर व गिट्टी भरकर ट्रक यहां आते हैं। पिछले कुछ दिनों से ओवरलोड वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इनसे जहां हादसे बढ़ रहे हैं, वहीं रोड भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आमजन को दिक्कतों के साथ ही दुर्घटना होने की दशा में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसको लेकर डीएम सेल्वा कुमारी ने जिले में आेवरलोड वाहनों को प्रतिबंधित करने के साथ ही अवैध खनन पर रोक लगाने को तहसील वार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं। तहसील कोल क्षेत्र में सघन निगरानी टीम में एसडीएम कोल, एसीएम प्रथम व द्वितीय, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन शामिल रहेंगे। जिसमें खनन अधिकारी संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन को रोकना सुनिश्चित करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks