व्यापारियों के खिले चेहरे, धनतेरस से पहले बाजार में हुई बंपर खरीदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

व्यापारियों के खिले चेहरे, धनतेरस से पहले बाजार में हुई बंपर खरीदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धनतेरस से दो दिन पहले रविवार को मार्केट में बंपर खरीदारी हुई। दीपोत्सव के बीच में छुट्टी के दिन ने बाजार की रौनक में चार चांद लगा दिए। दोपहर से शुरू हुई खरीदारी देर रात तक जारी रही। सर्राफा, कपड़ा, फुटवियर, बर्तन, पटाखे, सजावटी आइटम, झालर, दीपक व मूर्तियों की जमकर बिक्री हुई। बाजार में इस कदर भीड़ उमड़ी कि जाम से व्यवस्थाएं फेल हो गई। बाजार में जाम से निपटने व सुरक्षा व्यवस्था को कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था। जाम लगने के कारण ग्राहक पसंदीदा दुकानों तक नहीं पहुंच पाए। रविवार को बाजार में धनतेरस से पहले जमकर धनवर्षा हुई। रविवार का अवकाश होने के कारण सरकारी व प्राइवेट सेक्टर के लोगों ने जमकर खरीददारी की। त्योहार की खरीददारी के लिए मार्केट में हुजूम उमड़ पड़ा। धनतेरस से पहले रविवार पड़ने को लेकर व्यापारियों ने भी पहले तैयारी की थी। रामघाट रोड, रेलवे रोड, सर्राफा मार्केट, महावीर गंज, बड़ा बाजार, मामू भांजा, कनवरी गंज, ऊपर कोट, तांगा स्टैंड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, मैरिस रोड, क्वार्सी, एटा चुंगी, आगरा रोड व अमीरनिशा मार्केट में देर रात तक खरीददारी का दौर चला। 250 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks