
पति ने की नव विवाहिता के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना रोरावर शाहजहमाल गोंडा रोड गली नंबर 3 निवासी आस मोहम्मद ने अपनी बेटी रेशमा की शादी 6 माह पूर्व जवा छेत्र के गांव कस्तली पला निवासी हसमत पुत्र मुमताज के साथ निकाह किया था अपनी क्षमता अनुसार दान दहेज दिया था, रविवार को पति ने दूसरी महिला के चलते पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दे दी। मायका पक्ष बेटी की ससुराल पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला रेशमा का आरोप है कि दूसरी महिला को तीन महीने से लगातार अपने घर ले आता है वह कमरे में पूरी रात रखता है और मुझे दूसरे कमरे में बंद कर देता है जिसका मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट कर दी। पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर मिलने के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कर रही है।