
तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार कब्जे से नकदी, अवैध असलहा-कारतूस आदि चीजें बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर लुटेरे पुनीत, इदरीश, अनश को 20,640 रूपये, अवैध असलहा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित नगर निगम तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।