उत्तराखंड के चकराता में बड़ा हादसा….13 की मौत

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है. हादसा चकराता के सुदुरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ. जानकारी के अनुसार चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार को बायला-पिंगुवा मार्ग के पास अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गाड़ी में 16 लोग सवार थे. ताजा जानाकारी के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं.पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है. फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य (Rescue Operation) चलाया जा रहा है. देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस (Uttarakhand Police) और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं.