बड़ा हादसा टला, नौरंगाबाद पुल पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बड़ा हादसा टला, नौरंगाबाद पुल पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गांधीपार्क रोडवेज बस स्टैंड से दोपहर करीब एक बजे कासगंज डिपो की बस एटा की ओर जा रही थी। बस में करीब 38 सवारियां थी। बस जैसे ही नौरंगाबाद पुल से उतर रही थी। तभी डीएवी इंटर कालेज के सामने बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी तो उनमें खलबली मच गई और वे चीख-पुकार करने लगे। चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस की स्पीड को कम करने का प्रयास किया। हालांकि इतने प्रयास के बाद भी बस पुल पर लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। जिससे दो रेलिंग उखड़ गईं। किसी तरह बस पुल से नीचे जाने की बजाय रुक गई। तब सवारियों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों ने इस नजारे को देख भगवान का धन्यवाद ज्ञापित किया। बस के रेलिंग से टकराने के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब घंटे भर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने पहुंचकर पहले एक ओर फंसे वाहनों को निकलवाया, फिर दूसरी ओर के वाहनों को गुजारने के साथ ही बस को क्रेन की मदद से एक ओर कराया। तब कहीं जाकर पुल पर यातायात संचालन सुचारू हो सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks