आज 700 एमटी तो कल मिलेगी 2150 एमटी डीएपी की रैक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ को आज 700 एमटी तो कल मिलेगी 2150 एमटी डीएपी की रैक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एक नवंबर को 2150 मीट्रिक टन डीएपी की रैक मिलेगी। कृषि विभाग के मुताबिक जनपद में वर्तमान में 1836 मैट्रिक टन डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। 1177 मीट्रिक टन एनपीके एवं 431 एमटी एसएसपी उर्वरक उपलब्ध है। आज डीएपी 700 एमटी जिले को मिलेगी, जो विभिन्न विक्रय केन्द्रों पर भेज दी जाएगी। दिनांक एक नवंबर को आरसीएफ डीएपी 2150 एमटी, इण्डोरामा एनपीके 1350एमटी, दो नवंबर तक स्मार्ट कैम एनपीके 800 एमटी व दिनांक छह नवंबर को जीएसएफसी डीएपी एक हजार एमटी की रैक लगेगी। जनपद में डीएपी एवं एनपीके उर्वरक लगातार आता रहेगा। यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता अकिंत मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय करता है या अन्य कम प्रचलित उर्वरक या अन्य उत्पाद जबदस्ती टैग करता है तो उसकी शिकायत कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-0571-2742581 पर की जा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks