
बिना टिकट मिले 18 यात्री, दो एटीआई निलंबित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस हरियाणा के पलवल-बल्लभगढ़ रूट पर बिना टिकट 18 यात्रियों को सफर कराती मिली। यह खुलासा गाजियाबाद के यातायात निरीक्षक के निरीक्षण में हुआ है। सूचना पर क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने दो सहायक यातायात निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चालक-परिचालक की सेवा समाप्ति की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।पलवल से बल्लभगढ़ रूट पर यूपी 81 एएफ 8584 नंबर की रोडवेज बस को गाजियाबाद क्षेत्र के यातायात निरीक्षक महेश चंद्र ने रुकवाया। बस पर चालक मुनेंद्र कुमार और परिचालक लोकेश कुमार की तैनाती थी। यात्रियों से टिकट मांगी गई तो उन्होंने बताया कि टिकट तो मिला नहीं।सवारियां बल्लभगढ़ जा रही थीं। तकरीबन 24-25 लोगों से भरी बस में 18 सवारियां ऐसी निकलीं, जिनको टिकट नहीं दिया गा था। यातायात निरीक्षक ने सूचना अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक को दी। क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि चालक मुनेंद्र कुमार व परिचालक लोकेश कुमार की सेवा समाप्ति की जाएगी। अलीगढ़ क्षेत्र के सहायक यातायात निरीक्षक वीरेंद्र कुमार व दिनेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।