
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित *परिवार परामर्श केंद्र * में आज विभिन्न पारिवारिक समस्याओं को सुना गया, कुछ मामलों में दोनों में से एक पक्ष के अनुपस्थिति के कारण अग्रिम तिथि निर्धारित की गई, तथा एक मामले में आपसी सहमति से कुछ समय मांगा गया जिनको अगले सप्ताह बुलाया गया है, तथा कुछ नए प्रार्थना पत्र पर विपक्षी पार्टी को फोन से अगली तारीख पर आने की सूचना दी गयी, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी रज़िया सुल्तान,काउन्सलर अकरम खान, संजीव तिवारी ,अनिल कुलश्रेष्ठ , सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा