एटा ~ थाना सकीट पुलिस की छापामारी, लॉकडाउन के दौरान 01 अभियुक्त खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 1140/- रुपये, सट्टा पर्ची बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लॉकडाउन के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 01.06.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एसबीआई वाली गली से एक जुआरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *1140 रुपये, सट्टा पर्ची* बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर *मु०अ०सं० 79/2020 धारा 13 जुआ एक्ट, 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता*
1- श्यामबाबू पुत्र रमेशचंद्र निवासी मौहल्ला कटरा, थाना सकीट एटा।
*बरामदगी*
1- 1140 रुपये,सट्टा पर्ची बरामद।