वरुण गांधी का फूटा गुस्सा, बोले- सरकार के सामने हाथ-पैर नहीं जोड़ूंगा, भ्रष्‍टाचार मिला तो कोर्ट जाउंगा

वरुण गांधी का फूटा गुस्सा, बोले- सरकार के सामने हाथ-पैर नहीं जोड़ूंगा, भ्रष्‍टाचार मिला तो कोर्ट जाउंगा

पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को किसानों की बदहाल स्थिति और फसलों की खरीद में अव्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अब मैं सरकार के सामने हाथ पैर नहीं जोड़ूंगा और सीधे साक्ष्‍य लेकर अदालत जाऊंगा और ‘मैं आप सबको गिरफ़्तार कराऊंगा।’ शुक्रवार को यहां अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वरुण गांधी पीलीभीत में मंडी समिति में निरीक्षण करने गये थे और वहां उन्होंने प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया।

वरुण गांधी ने मंडी कर्मचारियों को दी चेतावनी
इस मामले में प्रभारी आरएमओ या किसी भी अधिकारी ने टिप्पणी करने से इंकार किया है। वरुण गांधी ने मीडिया की उपस्थिति में सीधा आरोप लगाया कि किसान अव्यवस्थाओं के कारण बिचौलियों से अपने अनाज बेचने के लिए मजबूर हो रहा है और निरीक्षण के बीच उन्होंने वहां उपस्थित प्रभारी डिप्टी आरएमओ ज्ञान चंद वर्मा एवं मंडी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा अगर किसानों के साथ अत्याचार हुआ तो वह अब सरकार के आगे हाथ पांव नही जोड़ेंगे, सीधे अदालत जाएंगे और सबको गिरफ्तार करवाएंगे। इसके बाद वरूण पूरनपुर पहुंचे और वहां भी उन्होंने मंडी जाकर सरकारी खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे उन सभी को चेतावनी देने आये हैं कि सभी समय रहते सुधर जायें।

@ नन्दलाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks