
*रोडवेज ने कसी कमर,दीपावली और छठ पर्व पर चलेंगी भरपूर बसें,सभी कर्मियों के अवकास हुए रद्द* *लखनऊ* उत्तर प्रदेश रोडवेज के नवागत प्रबन्ध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों और और संचालन से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश जारी करते हुए 02/11/2021 से 11/11/2021 तक समस्त प्रकार के अवकास रद्द कर दिए हैं। इस अवधि में सम्पूर्ण प्रदेश में यात्रियों का आवागमन बढ़ने के कारण शत प्रतिशत बसों का संचालन कर यात्रियों को सुगम और सुलभ यात्रा प्रदान करेगा। जिसके लिए अनुबंधित बस मालिकों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उक्त अवधि में ड्यूटी करने वाले कार्मिकों के लिए प्रोत्शाहन योजना भी लागू रहेगी।जिसमे अधिकारी और समस्त कर्मचारी प्रोत्साहन से लाभान्वित होंगें।