अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री संजय कुमार द्वारा स्मार्टफोन वितरित किए

*एटा* यातायात नियमों के उल्लंघन पर किए जाने वाले ई-चालान की प्राथमिकता के दृष्टिगत यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 02.06.2020 को जनपद में तैनात 26 यातायात पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री संजय कुमार द्वारा स्मार्टफोन वितरित किए गए। ई-चालान से निश्चित ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर होने वाली कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी साथ ही इससे शहर में यातायात व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी जैसे अनाधिकृत रूप से चलने वाले वाहनों, बिना हेलमेट, अधिक सवारी, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, सीट बेल्ट, प्रेशर हार्न बिना वैध लाइसेंस के वाहन चालन आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन वितरण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उपस्थित सभी यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान टीनएजर्स लड़कों को विशेषतः चेक किया जाए। सामान्य व्यक्तियों, महिलाओं एवं वृद्धजनों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
उक्त मौके पर यातायात प्रभारी बचान सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी अतुल कुमार गौतम, समस्त ट्रेफिक पुलिस कर्मी एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks