वृक्ष गिरने से नीचे दबकर भैंस की हुई दर्दनाक मौत

*दोपहर में तेज आंधी व बारिश से पीपल का विशाल वृक्ष गिरने से 🌲 नीचे दबकर भैंस की हुई दर्दनाक मौत,*

एटा। जनपद एटा मिरहची थाना क्षेत्र गांव अमृतपुर में आज दोपहर अचानक तेज आंधी और बारिश आ जाने के कारण गांव में खड़ा बहुत विशाल पीपल का वृक्ष धराशाई होकर गिर गया जिसके नीचे दबकर एक भैंस की बहुत ही दर्दनाक मौत हो गई है। मरी हुई भैस गाँव अमृतपुर के ही सुखबीर सिंह पुत्र महावीर सिंह की भैंस बताई गई है। साथ ही गाँव के कई लोगों के छप्पर दरवाजे तक निकलकर अलग हो चुके है। गाँव में बिजली की लाइन कई जगह टूट चुकी है, कई पोल टूटकर गिर चुके है। जिससे पूरी बिजली व्यवस्था चर्मरा गई है। लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी घटना पर नहीं पहुँचा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks