
ALIGAh
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी *विवेक बंसल जी पूर्व विधायक ने अपने कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड एक *प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये जनहित में कांग्रेस पार्टी ने 8 प्रतिज्ञाएँ की हैं जिनमें :
*टिकिटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
*छात्राओं को स्मार्टफ़ोन और स्कूटी
*किसानों का पूरा कर्ज़ा माफ़
*2500 में गेहूं धान, 400 पायेगा गन्ना किसान
*बिजली बिल सबका हाफ़, कोरोना काल का बकाया साफ़
*दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हज़ार
*20 लाख को सरकारी रोज़गार, संविदाकर्मियों और ठेका कर्मचारियों का नियमतीकरण
*कोई भी हो बीमारी, मुफ़्त होगा 10 लाख तक का इलाज सरकारी…
इन प्रतिज्ञाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मा० प्रियंका गाँधी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश में “कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रायें” प्रारंभ की हैं इसी क्रम में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को “कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा” अलीगढ़ पहुंचेगी I कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा मडराक से प्रातः 9:30 बजे प्रारम्भ होगी और ग्राम मुकंदपुर, सराय हरनारायण, सासनी गेट, पड़ाव दुबे, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड, सेंटर पॉइंट, मैरिस रोड, केला नगर, दोधपुर होते हुए जमालपुर पर समाप्त होगी I इन प्रतिज्ञा यात्राओं का उद्देश कांग्रेस पार्टी की इन घोषणाओं को जन जन तक पहुँचाना है I मेरी सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत करें और ज़यादा से संख्या में उपस्थित होकर इस यात्रा को सफल बनायें I इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठा० संतोष सिंह एड, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, शाहरुख़ खान, मुकेश वार्ष्णेय, ज़फरुद्दीन गददी, आमिल हुसैन, ठा० सोमवीर सिंह, बेबी जॉन, मोहम्मद अनवार, ज़मीर अहमद, जितेन्द्र सिंह गुड्डू डांगा, आदि थे I