खायेगें हिन्दुस्तान का और गायेगें पाकिस्तान का ऐसी दोगली नीति भारत में नहीं चलेगी, नहीं चलेगी – अजीत सिन्हा

खायेगें हिन्दुस्तान का और गायेगें पाकिस्तान का ऐसी दोगली नीति भारत में नहीं चलेगी, नहीं चलेगी – अजीत सिन्हा

राँची (झारखण्ड) – नेताजी सुभाष सेना एवं अमन हिंद फौज के कमांडर – इन – चीफ अजीत सिन्हा ने कहा कि वैसे देशद्रोही तत्व दण्डनीय हैं जो रहते हैं भारत में लेकिन उनका दिल पाकिस्तान के लिये धड़कता है और ऐसे तत्वों को मेरी समझ से भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस जाना चाहिए क्योंकि यहां के पंच तत्व जैसे हवा, मिट्टी, पानी, अग्नि एवं आकाश उनके लिए उपयुक्त नहीं है और इन पंच तत्वों से बनी उनकी शरीर यहां की धरती के लिए नहीं बनी है क्योंकि ऐसे नमकहरामों के लिए इस देश में उनके लिए कोई जगह नहीं है।
विदित हो कि हाल – फिलहाल भारत एवं पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हुई है लेकिन पिछले सात मैचों के लगातार विजेता भारत को आठवीं टी ट्वेंटी मैच में बुरी तरह से पराजित होनी पडी है जिससे आतताइयों की बाछें खिल गई और उन्होंने इसका जश्न पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाकर एवं पटाखे फोड़कर मनाई है जो कि सर्वथा निंदनीय के साथ-साथ सरकार द्वारा दण्डनीय होनी चाहिए। क्योंकि खेल हमेशा खेल भावना से ही खेली जाती है और इसमें हार – जीत होती ही रहती है लेकिन जब दो देशों की टीम खेलती है तो निश्चित रूप से दो देशों की प्रतिनिधित्व ही होती है और इसमें जीतनी वाली टीम को खुशी इजहार करने का हक है और साथ में जीती हुई देश को भी लेकिन हारे हुये देश के लोगों को केवल मातम मनाने के अधिकार के साथ-साथ उनके मंथन की विषय ये होती है कि आखिरकार किन कारणों से उनकी हार हुई है? लेकिन हारे हुए देश के कुछ देशद्रोही तत्व यदि प्रतिद्वंदी की जीत का जश्न मनाने लगे तो यह देश के लोगों के लिए शर्म की विषय होती है और साथ में वैसे तत्वों की पहचान भी हो जाती है जिन्हें इस देश के प्रति प्रेम नहीं है और ऐसे तत्व निश्चित रूप से देशद्रोहियों की श्रेणी में आते हैं और ऐसे तत्वों का केवल सामाजिक एवं आर्थिक बहिष्कार ही नहीं करनी चाहिए अपितु उन्हें दंड भी देनी चाहिए और साथ में उन्हें देश से खदेड़ भी देनी चाहिए क्योंकि वे सभ्य राष्ट्र पर एक बोझ के समान होते हैं।
आगे अजीत सिन्हा ने कहा कि सम्भवतः राष्ट्र भक्त मेरी बातों से सहमत होंगे और इस मैटर को संज्ञान में लेकर सरकार पर उन्हें दंड देने हेतु दबाव भी बनाएंगे। क्योंकि मेरा यह कहना निश्चित रूप से से सत्य ही प्रतीत होता है कि खाएंगे हिन्दुस्तान का और गायेंगे पाकिस्तान का ऐसी दोगली नीति अब भारत में नहीं चलने वाली इसलिए ऐसे तत्वों को या तो स्वयं भारत छोडकर चले जाना चाहिए या भारत सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks