बालकों के सर्वोत्तम हितों को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


जनपद एटा। आज दिनांक 28.10.2021 को पुलिस लाइन स्थिति सम्मेलन कक्ष जनपद एटा में श्रीमती कमलेश त्रिवेदी क्षेत्राधिकारी सकीट/नोडल अधिकारी एस0जे0पी0यू0 की अध्यक्षता में विशेष किशोर इकाई/ए0एच0टी0यू0 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, डायरेक्टर चाइल्ड लाइन 1098, जिला बाल संरक्षण अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक विशेष किशोर पुलिस इकाई, महिला सहायता प्रकोष्ठ, म0थाना, वन स्टॉप सेन्टर, एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । समीक्षा बैठक में किशोर न्याय बोर्ड ,बाल कल्याण समिति के कार्यों के सम्वन्ध में उपस्थिति बाल कल्याण अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा चाइल्ड लाइन के विषय में जानकारी दी गई। समीक्षा बैठक में बालकों के सर्वोत्तम हितों को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks