वृद्ध की सडक़ हादसे में मौत, घर में कोहराम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ के बरला आ रहे वृद्ध की सडक़ हादसे में मौत, घर में कोहराम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हरदुआगंज क्षेत्र के गांव भोजपुर के निकट बरला निवासी वृद्ध की सडक़ हादसे में मौत हो गई।गांव बाईंकलां निवासी रामचरन चौहान पुत्र मंगल सिंह बीते एक दशक से परिवार सहित नई दिल्ली के बसंतकुंज इलाके में अर्जुन केंप क्षेत्र में रह रहे थे, गांव में उनका खेत है, जो पटटे पर दे रखा है, बुधवार सुबह रामचरन चौहान दिल्ली से गांव बाईंकलां आ रहे थे, अलीगढ़ बस अड्डे से टेपों में सवार होकर गांव के लिए चले, हरदुआगंज के गांव भोजपुर के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जहां रामचरन चौहान ने सहित चार सवारी घायल हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, सूचना पाकर उनका बेटा रवि व स्वजन चेतराम चौहान पहुंच गए, जिला अस्पताल में रामचरन चौहान को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पत्नी एक बेटा व चार बेटियों को बिलखते छोड़ा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks