
एटा।शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वनिधि दीपोत्सव 2021-22 प्रोग्राम के तहत 28 अक्टूबर 2021 को प्रात: गौतम बुद्ध इण्टर कॉलेज के प्रांगण में दीपावली मेले का आयोजन किया गया, जिसमे शिशु मन्दिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वन्दना कर मा0 विधायक श्री सत्यपाल सिंह राठौर, मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री अशोक रतन शाक्य , नगर के प्रथम नागरिक व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता एवं गौतम बुद्ध इन्टर कालेज के प्रबंधक श्री रामगोपाल शाक्य जी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीपज्योति एवं माल्यार्पण कर दीपावली महोत्सव का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मंच व प्रांगण में लगे स्टालो का फीता काटा गया, साथ ही गौतम बुद्ध के विद्यार्थियों द्वारा बुद्ध बन्दना, स्वागत गीत, राष्ट्रगीत नृत्य, ग्रुप डांस किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। प्रोग्राम का मंच संचालन श्री देवेंद्र शर्मा उर्फ देबू वरिष्ठ पत्रकार ने किया।
– सुनील कुमार गुप्ता
कम्प्यूटर आपरेटर/ स्वनिधि दीपोत्सव मेला आयोजन 2021-22 सह प्रभारी/सेनेटाइज प्रभारी/वृक्षारोपण प्रभारी/आउटसोर्सिग प्रभारी/सहायक नोडल अधिकारी कोविड-19/स्वच्छता प्रभारी/प्रसार,प्रचार एवं सूचना प्रभारी