
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित *परिवार परामर्श केंद्र * में आज विभिन्न पारिवारिक समस्याओं को सुना गया, दो मामलों में से एक मामले में एक पक्ष के अनुपस्थिति के कारण अग्रिम तिथि निर्धारित की गई, तथा एक मामला जमीन के बटवारे को लेकर था जिसके लिये दोनो पक्षों को न्यायालय जाने के सलाह देते हुए पत्रावली को बंद कर दिया गया, आज की बैठक में काउन्सलर अकरम खान, सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा