कोरोना काल के मुकदमे:डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों से वापिस होंगे कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मुकदमे – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कोरोना काल के मुकदमे:डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों से वापिस होंगे कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मुकदमे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – लॉकडाउन व कोविड प्रोटोकॉल उल्लघंन के मुकदमे अब वापिस होंगे। हालांकि इसकी घोषणा तो प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही कर दी गई थी लेकिन अब न्याय विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। अलीगढ़ में करीब डेढ़ हजार लोगों पर से इस तरह के मुकदमे वापिस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।कोरोना के मरीज मिलने के बाद 21 मार्च 2020 से जिले में जनता कर्फ्यू लगाया गया था, इसके बाद लॉकडाउन की शुरूआत हो गई थी। इस दौरान जिलेभर में जिला प्रशासन की ओर से धारा-144 लागू कर दी गई थी। महामारी को देखते हुए आम लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई थी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवागमन की छूट प्रदान थी। इसके बाद भी लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने जिले के सभी थानों में 13 फरवरी 2021 तक कुल 1333 मुकदमे धारा-188 में दर्ज किए थे। इसके अलावा अन्य कुछ मुकदमे लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलने, आयोजन करने आदि के दर्ज किए गए। अब यह सभी मुकदमे वापिस होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता पीके सिंह ने बताया कि शासनादेश मिलने के बाद ही पुलिस उसका हवाला देते हुए न्यायालय में दाखिल हो चुके आरोप पत्रों को वापिस लेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks