
कैबिनेट बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हमारे दिल्ली के जो बुजुर्ग अयोध्या में रामलला का दर्शन करना चाहेंगे उन्हें दिल्ली सरकार मुफ़्त में अयोध्या के दर्शन कराएगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
मैंने सोनिया गांधी से फोन पर बात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। मैंने उनसे ये भी बोला कि सभी पार्टियां, जिनकी समान विचारधारा है, उन्हें इकठ्ठा किया जाए, जिससे एक मजबूत विकल्प बनाया जा सके और उनके साथ एक बैठक बुलाई जाए: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव