
एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साथियों के साथ लूट की योजना बना रहा एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार, थाना जलेसर तथा थाना निधौलीकलॉ क्षेत्र में हुई नकदी व मोबाइल लूट की घटनाओं का खुलासा, लूटे हुए 50000 रुपए, एक मोबाइल फोन व अवैध असलहा कारतूस बरामद।
घटना 1 – दिनांक 12.08.2021 को कस्बा जलेसर में निधौली चौराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर व्यापारी शुभम गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी महावीरगंज थाना जलेसर से 250000 नगदी से भरा थैला व एक सोने की चैन छीन ली गई थी जिसके संबंध में थाना जलेसर पर मुअसं 301/2021 धारा 392 भादंवि पंजीकृत है।
घटना 2 – दिनांक 30.09.2021 को थाना निधौलीकलॉ क्षेत्रांतर्गत ग्राम दलशाहपुर के पास एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाले धर्मेन्द्र कुमार पुत्र श्री पूरन सिंह निवासी ग्राम ख्ांजापुर थाना निधौलीकलॉ से 2000 नगदी तथा दो मोबाइल फोन छीन लिये गये थे। जिसके संबंध में थाना निधौलीकलॉ पर मुअसं 213/2021 धारा 392 भादंवि पंजीकृत है।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 27.10.2021 को थाना निधौलीकलॉ तथा थाना जलेसर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जनपदीय इंटेलीजेंस विंग की सूचना पर अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र गंगाशरण शर्मा निवासी ग्राम भुर्रका थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस को दलशाहपुर पैंठ की तरफ बने बरामदे के पास से समय प्रातः करीब 02.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से थाना जलेसर क्षेत्र में हुई लूट से सम्बन्धित 50000 रूपये तथा थाना निधौलीकलॉ क्षेत्र में हुई लूट से सम्बन्धित मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना निधौलीकलॉ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु –
- अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जो एटा तथा आसपास के जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
- अभियुक्तगण चोरी, छिनैती व लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अपना जीवन यापन करते हैं।
- अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर तथा तमंचा आदि दिखाकर लोगों के साथ लूटपाट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
- घटना का मुख्य अभियुक्त जसवीर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है।
- जसवीर व भोला रैकी करते थे, और बाद में तीनों मिलकर घटनाओं को अंजाम देते थे।
- गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र पूर्व में किराए के वाहनों पर ड्राइवरी का काम करता था।
- जलेसर में गल्ला व्यापारी से लूट वाली घटना से पूर्व अभियुक्तों द्वारा आगरा रोड चौराहे पर ठेके से शराब खरीद कर वहीं पास में पडे़ तखत पर बैठकर पी और वहीं बैठकर गल्ला व्यापारी का इंतजार किया तदोपरांत घटना को अंजाम दिया।
- गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र के साथी अभियुक्त जसवीर उर्फ नैना के द्वारा सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल का इंतजाम किया गया तथा उसे जितेन्द्र चला रहा था और घटना के उपरान्त हाथरस जाकर पुनः शराब खरीद कर पी गई और जुआ खेला गया, जिसमें रुपये हारने के बाद अपने घर चले गये।
- गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र के कब्जे से घटना वाले दिन पहने हुए कपडे़ भी बरामद किए गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- जितेन्द्र पुत्र गंगाशरण शर्मा निवासी ग्राम भुर्रका थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस (22 वर्ष) फरार अभियुक्तगणों का नाम पता-
- नैना उर्फ जसवीर पुत्र राजवीर यादव निवासी ग्राम भुर्रका थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस (25 वर्ष)
- भोला पुत्र पप्पू यादव निवासी ग्राम भुर्रका थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस (28 वर्ष) अभियुक्त जितेंद्र का आपराधिक इतिहास
- मुअस- 301/21 धारा 392,411 भादवि थाना जलेसर एटा
- मुअस- 213/21 धारा 392,411 भादवि थाना निधौली कलाँ एटा
- मुअस- 217/21 धारा 392,411 भादवि थाना निधौली कलाँ एटा
- मुअस- 218/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निधौली कलाँ एटा
- मुअस-33/2020 धारा 323, 393, 427, 504, 506 भादवि थाना सिकंद्राराऊ हाथरस
- मुअस 236/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सिकंद्राराऊ हाथरस अभियुक्त जसवीर का आपराधिक इतिहास (हिस्ट्रीशीटर थाना सिकन्द्राराऊ)
- मुअसं- 276/2014 धारा 392, 411 भादवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 666/2014 धारा 379, 411 भादवि थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस
- मुअसं- 280/2016 धारा 307 435, 427, 506, 504 भादवि थाना सिकंद्राराऊ हाथरस
- मुअसं- 128/2014 धारा 392 भादवि थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद
- मुअसं- 335/2016 धारा 392 411, 420 भादवि थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस
- मुअसं- 204/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा जनपद एटा
- मुअसं- 289/2016 धारा 392 भादवी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस
- मुअसं- 52/2016 धारा 392 भादवि थाना पिलुआ जनपद एटा
- मुअसं- 173/2020 धारा 60(2)/62 आबकारी अधिनियम थाना सिकंद्राराऊ हाथरस
- मुअसं- 248/2014 धारा 392 भादवि थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद
- मुअसं- 337/2014 धारा 392, 411 भादवि थाना जलेसर जनपद एटा
- मुअसं- 144/2014 धारा 392 भादवि थाना सकरौली जनपद एटा
- मुअसं- 301/ 2021 धारा 392, 411 भादवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 213/2021 धारा 392, 411 भादवि थाना निधौली कलाँ एटा
- मुअसं- 217/2021 धारा 398, 401 भादवि थाना निधौली कलाँ एटा अनावरण हुए अभियोगों का विवरण-
- मुअसं- 301/2021 धारा 392 भादंवि थाना जलेसर एटा
- मुअसं- 213/2021 धारा 392 भादंवि थाना निधौलीकलॉ एटा पंजीकृत अभियोगों का विवरण –
- मुअसं- 217/2021 धारा 398, 401 भादवि थाना निधौलीकलॉ एटा
- मुअसं- 218/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निधौलीकलॉ एटा बरामदगी का विवरण –
- नगदी 50000 रुपये ( सम्बन्धित मुअसं- 301/2021 धारा 392 भादंवि थाना जलेसर एटा )
- एक मोबाइल एमआई कम्पनी ( सम्बन्धित मुअसं- 213/2021 धारा 392 भादंवि थाना निधौलीकलॉ )
- एक अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर। गिरफ्तार करने वाली टीम –
- प्रभारी निरीक्षक जलेसर श्री शंभूनाथ सिंह मय हमराही
- थानाध्य़क्ष निधौलीकलॉ श्री हेमन्त राघव मय हमराही
- प्रभारी निरीक्षक इंटेलिजेंस विंग मय टीम