
कासगंज।पटियाली विधानसभा क्षेत्र के थाना सिकन्दरपुर वैश्य में आज दिनांक 26 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी पंडित ललित कुमार मिश्रा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कासगंज की मौजूदगी में थाने पर धरना देकर घेराव किया गया और केन्द्र कि मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहां कि जब तक तीनों कृषि काले कानून मोदी सरकार वापिस ले और लखीमपुर-खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ने वाले मंत्री अजय मिश्रा उर्फ ठेनी का मंत्री पद से इस्तीफा दिलाया जाये और जो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखीमपुर में मरे गये किसानो को 50 लाख की मदद का वादा किया था उसे जल्द से जल्द परिवार को मिले और किसानों ने कहा कि अगर यह काले कानून सरकार वापिस नहीं करेगी तो किसान पांचों राज्यों में चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का काम करेंगे और पांचों राज्यों में भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक देगा इस मौके पर धीरेन्द्र यादव प्रदेश महासचिव, प्रदीप कुमार मण्डल प्रमुख सचिव,मुकेश यादव मंडल उपाध्यक्ष, दुर्गेश यादव किसान नेता,अरविन्द यादव ब्लॉक अध्यक्ष,डां अवनीश यादव,सरवेन्द यादव,राजेन्द्र सिंह, कल्लू माली,राजू शर्मा,नीटू यादव,गंगादीन शाहू, प्रमोद यादव, शिवकुमार लोनिया,पप्पू लोनिया,विजेन्द्र शाक्य, सत्यम पाठक,सतेन्द्र यादव,चंदन पांडे,रनवीर यादव,राजेन्द्र सिंह, निर्भान सिंह,सूरज पाल यादव,देशराज सिंह यादव,जबरसिंह यादव, राजीव यादव,अनेक सिंह,जगनेश यादव, द्वारका प्रसाद,जयवेन्द सिंह, प्रमोद कुमार यादव आदि सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे ।।