सासनी गेट क्षेत्र में किशोरी ने गृह क्लेश में पिया तेजाब हालत गंभीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सासनी गेट क्षेत्र में किशोरी ने गृह क्लेश में पिया तेजाब हालत गंभीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय पीतांबर निवासी नैना पुत्री छोटेलाल ने शनिवार की दोपहर ग्रह कलेश के चलते तेजाब का सेवन कर लिया। नैना के मुंह से झाग निकलने पर परिजनों को जानकारी हुई परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर किशोरी को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। किशोरी को अस्पताल लेकर आए पवन ने जानकारी देते हुए बताया कि नैना के घर में सुबह से ही जमीन बंटवारे को लेकर घर में विवाद चल रहा है जिसके चलते नैना ने तेजा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। नैना के पिता दिल्ली में काम करते हैं उनको घटना की जानकारी दे दी गई है। पूरे मामले में परिवारीजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks