स्वामित्व योजना में तहसील कोल के साथ गभाना में भी उड़ेगा ड्रोन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

स्वामित्व योजना में तहसील कोल के साथ गभाना में भी उड़ेगा ड्रोन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने जनमानस को सूचित किया है कि जनपद में ग्राम पंचायतों में राजस्व विवादों के निपटारे के लिए भारत सरकार महत्वाकांक्षी ’’स्वामित्व योजना’’ संचालित है, जिसके अन्तर्गत जनपद के 1068 ग्रामों में ग्रामीण आबादी के सर्वेक्षण एवं अभिलेखीकरण का कार्य किया जा रहा है। योजना के अगले चरण में तहसील गभाना के 98 ग्रामों में नवीनतम ड्रोन प्रोद्योगिकी के उपयोग से ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर उनके स्वामित्व सम्बन्धी अभिलेख तैयार किये जाने हैं।डीएम ने बताया कि तहसील गभाना के ग्राम जगतपुर, मुकटपुर, सूजापुर, रायट, नंदपुर पला, पला सल्लू, चोमुहां, कोरह रूस्तमपुर, कंदौली, कोमला, फतेहपुर, वीरमपुर, बिसारा, बरका, उदयपुर, जखौता, नगला सरूआ, वीरपुरा, मढ़की, चीवनपुर, इमलहरा, रसीदपुर गोरना, जहराना, किन्हुॅआ, भोगपुर भोजपुर गैयनपुर आदि ग्रामों में स्वामित्व सम्बन्धी अभिलेख तैयार किये जाने हैं। उन्होंने सम्बन्धित ग्रामवासियों से अपील की है कि वह आने वाली सर्वेक्षण टीम के साथ स्वयं उपस्थित रहकर अभिलेख तैयार करने में सहयोग करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks