डूंगर सिंह ने कहा कि मैंने काफ़ी सोच समझकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है

ALIGARH –

प्रैसवार्ता को #संबोधित करते हुए #विवेकबंसल जी साथ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति विभाग के नव नियुक्त #प्रदेशउपाध्यक्ष #डूंगर_सिंह जी***

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति विभाग के नव नियुक्त #प्रदेश उपाध्यक्ष #डूंगर सिंह ने एक #प्रैसवार्ता को #संबोधित किया I अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेक बंसल जी पूर्व #विधायक के कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर प्रैसवार्ता में सर्वप्रथम विवेक बंसल जी ने संवाददाताओं से डूंगर का परिचय कराते हुए कहा कि हमे एक ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाला मज़बूत साथी और पदाधिकारी मिला है इनकी नियुक्ति के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने उनकी क्षमताओं का आंकलन करते हुए उन्हें अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया है I इस अवसर पर संवाददाताओं से बात करते हुए डूंगर सिंह ने कहा कि मैंने काफ़ी सोच समझकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि दलित समाज के हित कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है I मैं कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिये कार्य करूँगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं अपने कार्यों से अपनी सार्थकता सिद्ध करूँगा I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks