किसानों की हरसंभव मदद करें,केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुरूप गेहूं खरीद की जाए-डीएम

*डीएम ने गेहूं क्रय केन्द्रों पर भ्रमण कर गेहूं खरीद का लिया जायजा*
——————————————————–

*समस्त गेहूं क्रय केन्द्रों पर शासन की मंशानुरूप किसानों हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराएं*
——————————————————–

*किसानों की हरसंभव मदद करें,केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुरूप गेहूं खरीद की जाए-डीएम*
——————————————————–

एटा। डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को अपरान्ह में शासन के निर्देश के अनुपालन में 15 अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद का केन्द्रों पर अचानक पहुंचकर जायजा लिया। डीएम ने सर्वप्रथम साधन सहकारी समिति के बाबसा एवं खेड़ा बसुधरा स्थित केन्द्र पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान पाया कि वीरेन्द्र सिंह निवासी नगला सेवा, राम खिलाड़ी निवासी हिम्मतपुर, अभिलाख सिंह, लक्ष्मी निवासीगण जाबड़ा आदि द्वारा गेहूं विक्रय हेतु लाया गया है। डीएम ने इस दौरान मौजूद केन्द्र प्रभारियों राहुल कुमार, शिशुपाल सिंह को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों हेतु समस्त आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

*डीएम ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि* न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति कुंटल से कम कीमत पर गेहूं की खरीद किसी भी केन्द्र पर नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, बोर्ड आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों की हरसंभव मदद की जाए। सभी केन्द्रों पर आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति होनी चाहिए, जिससे कि जनपद में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। सभी केन्द्र समय से खोले जाए। डीएम ने इस दौरान केन्द्रों पर बोरा, तौल मशीन ,छन्ना, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की केंद्र प्रभारियों से जानकारी की। उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारियों द्वारा गांवों में ग्राम प्रधानों से संपर्क करके किसानों के मध्य प्रचार-प्रसार कराया जाए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks