जिलाधिकारी ने लिया हालात का जायजा तो खुली सरकारी दावों की कलई, कहीं नहीं दिखी फॉगिंग टीम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जिलाधिकारी ने लिया हालात का जायजा तो खुली सरकारी दावों की कलई, कहीं नहीं दिखी फॉगिंग टीम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारी बैठकों में रोजाना ही फॉगिंग व अन्य कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग इन्कार करते रहे हैं। शनिवार रात डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया तो सरकारी दावों की कलई स्वतः खुल गई। डीएम को कहीं भी फॉगिंग टीमें नजर नहीं आईं। स्थानीय लोगों ने फिर शिकायत की। डीएम ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम अफसरों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू व बुखार पर अंकुश नहीं लग रहा। ऐसे में प्रशासन को खुद आगे आना पड़ रहा है। अब डीएम व सीडीओ ने खुद कमान संभाल ली है। शनिवार रात डीएम सेल्वा कुमारी जे आगरा रोड एडीए कालोनी, रामघाट रोड, किशनपुर, मान सरोवर, रमेश विहार, स्वर्ण जयंती नगर, हाथरस अड्डा, सासनीगेट, सेंटर प्वाइंट, मेरिस रोड का निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, अपर नगर आयुक्त, सीएमओ व नगर निगम की टीम मौजूद रहीं। डीएम ने स्थानीय लोगों से भी बात की। यहां किसी भी इलाके में फॉगिंग न होने की बात सामने आई। आगरा रोड एडीए कालोनी के लोगों ने जलभराव की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि महानगर में फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के साथ ही बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks