
एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24.10.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रंजीत पुत्र राजवीर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर मु0अ0सं0 97/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- रंजीत पुत्र राजवीर निवासी टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा
बरामदगी-
- 10 लीटर कच्ची शराब
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा
- का0 रमनदीप
- का0 राहुल कुमार
- चालक- सुगम शाक्य