
डीआईओएस के नेतृत्व में विभिन्न स्कूल कॉलेजों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अक्टूबर -नवंबर 2021 प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में 23 अक्टूबर 2021 को निर्धारित कार्यक्रम “चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के माध्यम से” छात्र- छात्राओं को संचारी रोगों से जागरूकता के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ के आदर्श इंटर कॉलेज ऋषि आश्रम अलहदादपुर अलीगढ़, राजकीय हाई स्कूल सिमरौठी अलीगढ़, श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास अलीगढ़, जनता इंटर कॉलेज छैरत अलीगढ़, ग्राम समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलीगढ़,श्री रघुनंदन सिंह इंटर कॉलेज छर्रा अलीगढ़, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़,मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज अंडला अलीगढ़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कजरौठ अलीगढ़, संस्कृत कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़, राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज खैर अलीगढ़,श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज इगलास अलीगढ़ तथा जनपद के अन्य समस्त माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव हेतु छात्र एवं छात्राओं को विधिवत रूप से जागरुक किया गया।साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि वे सभी फुल बांह की शर्ट तथा जूते मोजे पहन कर ही विद्यालय आए। रात में मच्छरदानी लगा कर के ही सोए।