
aligadh, विकास अधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ का किया औचक निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया I सीडीओ नेखंडेलवाल द्वारा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया गया। जिसमें रजिस्ट्रेशन काउंटर से बताया गया कि आज 298 विभिन प्रकार के रोगियों की खून की जांच कराई गई I इसके उपरांत डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया गया जिस मे 4 डेंगू पॉजिटिव मरीज़ भर्ती पाये गये मरीजों से बात करने पर बताया गया कि सुबह शाम डॉक्टर द्वारा देखा जा रहा है उनके तीमारदारों से बात की गई उनके द्वारा बताया गया कि सभी दवा हॉस्पिटल से उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के समय सीएमएस डॉ अनुपम भास्कर द्वारा बताया गया कि कुल 300 बेड की संख्या है। जिसमें से 285 मरीज भर्ती हैं 15 बेड खाली हैं, 219 मरीज फीवर के हैं जिसमें से डेंगू के मरीज सिर्फ चार भर्ती हैं I सीएमएस को निर्देश दिए गए कोई भी डॉक्टर स्टाफ जब तक कार्यमुक्त नहीं होगा जब तक दूसरा ड्यूटी स्टाफ उपस्थित नहीं होगा।