विधुत विभाग के मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम लि अलीगढ़ को दिया ज्ञापन

लॉकडाउन के चलते एक तो पहले से ही नागरिक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं दूसरी ओर विधुत विभाग ने उन लोगों को काफ़ी भारी भरकम विधुत बिल जारी किये है जिसके चलते नागरिकों में भारी रोष अहि इस समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल जी ने अपने सहयोगियों केसाथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये विधुत विभाग के मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम लि अलीगढ़ को दिया I ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि लॉकडाउन समय के विधुत बिल माफ़ किये जायें अन्यथा कांग्रेसजन आन्दोलन करेंगे I इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने कहा कि लगभग ढाई माह से लॉकडाउन चल रहा है जिसके चलते नागरिक भारी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है उनके रोज़गार समाप्त हो गये हैं जिसके चलते वे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं ऊपर से विधुत विभाग ने जो भारी बोझ उनके ऊपर डाला है जिसको उठाने में वो असमर्थ हैं I जिमनेज़ियम, छोटे छोटे दुकानदारों व अन्य व्यापारियों का कारोबार इन दिनों एकदम से थप पड़ा है जिसके चलते ये वर्ग भी इन भारी भरकम बिलों को वहां करने में असमर्थ है I
अतः हम लोग विधुत विभाग से मांग करते हैं कि लॉकडाउन काल के विधुत बिलों को माफ़ किया जाये इसके साथ साथ इन दिनों विधुत आपूर्ति की स्थिति जो बिगड़ी हुई है उसे भी सुचारू बनाया जाये Iरिपोर्ट राहुल शर्मा

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks