
Aligadh,आर्थिक तंगी के चलते टेलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शहर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा टावर वाली गली एसके लौज के सामने निवासी शहाबुद्दीन (43 वर्षीय )पुत्र अलाउद्दीन टेलर था मामू भांजे में दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था, दुकान में काफी नुकसान हो गया जिसके चलते अपने घर पर कपड़े सीने लगा नुकसान होने पर वह शराब पीने का आदी बन गया जिसके चलते गुरुवार की देर शाम घर पर कमरे के अंदर चला गया और दरवाजा बंद करके पंखे से गमछा बांधकर लटक गया जिसकी मौके पर मौत हो गई, जब इसकी जानकारी पत्नी इशरत जहां को मिली तो वह दौड़ कर कमरे पर पहुंची आवाज लगाई अंदर से आवाज ना आने पर दरवाजे से झांक कर देखा तो पति फांसी पर लटका हुआ था जिसे देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दे दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे 3 बच्चे और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।