रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
अलीगढ़।थाना क्वारसी क्षेत्र के शहंशाह बाद मौलाना आजाद नगर निवासी अशफाक (34 वर्षीय) पुत्र टुल्लन खाँ का शव शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, शव पड़ा होने से इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त मौलाना आजाद नगर शहंशाह बाद अशफाक का निकला। मृतक के भाई इकबाल ने बताया कि हम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था तीन बहने हैं भाई रिक्शा चलाकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था गुरुवार की शाम घर से रिक्शा लेकर निकला था जब देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो उसे इधर-उधर तलाश किया मगर कहीं कोई पता नहीं चला, शुक्रवार की सुबह जमालपुर रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और पत्नी रोते बिलखते छोड़ गया, घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks