राज्य मंत्री का शहंशाहबाद में किया जोरदार स्वागत

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का शहंशाहबाद में किया जोरदार स्वागत
अलीगढ़।शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डा० इफ्तिखार अहमद जावेद का एचआई इंटर कॉलेज शहंशाहबाद पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर एचआई इंटर कॉलेज के चेयरमैन नज़बुद्दीन खान और संचालक ज़मरुल हुसैन नीलू ने शाल उढाकर स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।इस अवसर पर डा सादिक अली खान, सुहैल अख्तर,हाजी फखरुल्लाह मलिक आदि ने अपने विचार रखे डा० इफ्तिखार अहमद जावेद ने अपने स्वागत के अवसर पर मदरसों में बेहतर शिक्षा करने पर जोर दिया, साथ ही कहा कि हमें बच्चो के अच्छे भविष्य के लिये प्रधानमंत्री एक हाथ में कुरान तथा एक हाथ में कंप्यूटर के सपने को साकार करना होगा तभी हमारे बच्चे कामयाब होंगे।इस अवसर पर सैय्यद राजिद अली तारिक बिन इकबाल,शाकिर खान ,मोहम्मद अरशद जमाल,समरीन खान,लतीफ़ अहमद शमशुल हुसैन,समीर खान ,कलीम अहमद ,फरहत अली,चाँद खान,मेघ सिंह,आरिफ खान ,शाहनवाज़,समर हुसैन,मोहम्मद अनस,अमान खान, सैय्यद फहद अली,तलहा बिन तारिक,आमिर कमर,मोहम्मद इस्राईल आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks