
साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुये चार पीड़ितों के 1,84,899 रूपये कराये वापस
अलीगढ़।एसएसपी कलानिधि नैथानी को अलग-अलग शिकायत कर्ताओं ने लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि उनके खातों से धोखाधड़ी कर ₹184899 निकाल लिए गए हैं जिनमें शिकायतकर्ता चन्द्रवीर सिंह के बैंक खाते से 98,000 रुपये, शिकायतकर्ता आकांक्षा गर्ग के गूगल-पे के खाते से 49,900 रुपये और शिकायतकर्ता मौ0 शाहनवाज जफर के क्रेडिट कार्ड से 29,999 रुपये व शिकायतकर्ता आकांक्षा सक्सैना का परिचित बनकर खाते से 7,000 रुपये निकाल लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा साइबर सेल को उक्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी द्वितीय/क्राइम मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं से घटना के सम्बध में जानकारी प्राप्त कर सम्बधित पेमेन्ट गेटवे मर्चेन्ट से सम्पर्क करके फ्रॉड की गयी धनराशि को अलग अलग शिकायतकर्ताओं के खाते में 98000- रूपये 49900-रूपये 29,999 रुपये व 7000 रूपये वापस कराए गये। शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में वापस आने पर खुशी जाहिर की।