विवेक बंसल पूर्व विधायक स्थिति का जायज़ा लेने के लिया,रिपोर्ट शुभम शर्मा

ALIGARH –
गत दिनों हुई लगातार बारिश ओर तेज़ हवाओं से धान और बाजरा की फ़सलों को काफ़ी नुक्सान पहुंचा है जिसके चलते अन्नदाता किसान काफ़ी सदमे में हैं एक तो पहले से ही किसान पीड़ित हैं ऊपर से प्रकृति की मार से उनकी कमर ही टूट गई है I आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक स्थिति का जायज़ा लेने के लिये विकास खंड धनीपुर के गाँव असगरपुर पहुंचे तो वहां कटी हुई धान की फ़सल को पानी में डूबा हुआ देखकर हथप्रभ रह गये उन्होंने कहा कि कितनी महंगी लागात से तैयार कि गई धान की फ़सल पानी में डूबकर नष्ट हो गयी है ये काफ़ी दुखद त्रासदी है क्योंकि अन्नदाता किसान सरकारी नीतियों के चलते पहले से ही काफ़ी उत्पीड़ित हैं और अब प्रकृति ने उन्हें और बड़ा झटका दिया है I मेरी ज़िला प्रशासन से मांग है कि वो इस प्राकृतिक प्रकोप से नष्ट हुई फ़सलों की वास्तविक लागात का भौतिक सत्यापन कराकर किसानों को पर्याप्त मुआवज़ा दिया जाये I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks