एटा Big ब्रेकिंग…
जनपद में किसानों को नकली डीएपी खाद बेचने वाले दुकान दार के लिए गए सेम्पल,

किसान ने नदराला के अतीकुल नाम के दुकानदार से खरीदी थी खाद,
1200 की खाद के दिये 1300 रुपये, उसके बाद भी दुकानदार ने नकली दी खाद की बोरी,
पीड़ित किसान ने उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह के दरबार में की थी नकली खाद की शिकायत,
किसान ने नकली खाद बेचने की शिकायत व नकली खाद प्रदान किए जाने की शिकायत अलीगंज एसडीएम से की थी,
एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश देते हुए एडीओ कृषि विभाग राकेशपाल सिंह को जाँच के दिए निर्देश,
मामले की जांच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए, खाद का सैंपल लिया जाए, दुकानदार के यहां स्टॉक की भी पूरी जानकारी ली जाए।
स्टॉक में अगर खाद नकली पाए जाए तो दुकानदार के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।