प्रधानमंत्री आवास योजना में कम प्रगति पर बड़ी कार्यवाही,13 उपयंत्री एवं 10 पंचायत समन्वयक अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मे स्वप्निल वानखड़े (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा ने कडा रूख अपना लिया है। महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो का सपना है। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी सभी को अपनी जिम्मेदारी से काम करना हि होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा वानखडे द्वारा न्यून प्रगति को गम्भीरता से लेते हुए न्यून प्रगति वाले मैदानी अमले पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देशित दिये है। भविष्य में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया ।
▪️तत्तसंबंध में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत सीएफटी प्रभारी पंचायत समन्वय अधिकारी एवं उपयंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटित लक्ष्य को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे किन्तु आपेक्षित प्रगति नही होने एवं निर्देशो का पालन समय सीमा मे न किये जाने पर दिनांक 26.10.2021 को समक्ष मे उपस्थति होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही समय सीमा मे प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किये जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।
▪️पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं उपयंत्री के नाम जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी हुए अग्रलिखित हैं- श्री रामदयाल साकेत, श्री ओंकार प्रसाद द्विवेदी, श्री लालमणि प्रजापति, श्री रामावतार सतनामी जनपद पंचायत सिरमौर,श्री गुलजार प्रजापति, श्री नागेश्वर प्रसाद जैसवाल, श्री तुलसीदास तिवारी, श्री राजेश पाण्डेय जनपद पंचायत जवा,श्री लोलर प्रसाद मिश्रा जनपद पंचायत हनुमना,श्री बुद्धसेन यादव जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान ,उपयंत्री- श्री अरूण मिश्रा, श्री जयशंकर पटेल जनपद पंचायत जवा, श्री डीके मिश्रा, श्री मोहनलाल शुक्ला जनपद पंचायत हनुमना, श्री संतोष मिश्रा, श्री डोमनिक कुजूर , श्री अरूण पटेल, श्री महेश स्वर्णकार जनपद पंचायत रीवा, श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता जनपद पंचायत मऊगंज, श्री हरिदर्शन पटेल, श्री आशीष तिवारी, जनपद पंचायत त्योंथर, श्री अनुराग पाण्डेय, श्री जितेन्द्र सिंह जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान।
आवास योजनान्तर्गत जिन हितग्राहियो को तीसरी किस्त प्राप्त हो गई है, उनके आवासों में सेन्टरिंग की लकडी की व्यवस्था का दायित्व उपयंत्रियो को दिया गया है। परन्तु उपयंत्रियो द्वारा अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन नही किया जा रहा है। जिस कारण उपयंत्री और पंचायत समन्वयक अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उपयंत्रियों के बाद अगली कड़ी में लापरवाही बरतने वाले सचिव/GRS पर कार्यवाही की जावेगी।