प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनांतर्गत 30 अक्टूबर 2021 तक करें आवेदन

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनांतर्गत 30 अक्टूबर 2021 तक करें आवेदन

एटा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण एटा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में महिला वर्ग हेतु निजी भूमि में तालाब निर्माण एवं निवेश (खारा जल) एवं लघु मत्स्य आहार मिल 2 टन प्रतिदिन क्षमता में आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल पुनः दिनांक 30अक्टूबर 2021 तक के लिए खोल दिया गया है।
उन्होंने कहा उक्त परियोजनाओं में इच्छुक आवेदनकर्ता दिनांक 30 अक्टूबर 2021 की सांय 05 बजे तक विभागीय पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य द्वितीय तल विकास भवन एटा में व टोल फ्री नंबर 18001805661 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks