कार्यवाही:अलीगढ़ में 300 से अधिक असलहा के लाइसेंस हुए निलंबित,रिपोर्ट शुभम शर्मा

कार्यवाही:अलीगढ़ में 300 से अधिक असलहा के लाइसेंस हुए निलंबित
प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामलों के बीच अलीगढ़ में भी बड़ा पर्दाफाश हुआ है। जिले में 300 से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक ऐसे चिन्हित हुए हैं, जो लाइसेंस में दर्ज मूल से पते से लापता हैं। पुलिस सत्यापन में इसका पर्दाफाश हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इन्होंने फर्जी पते से लाइसेंस बनवाए थे। अब पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम, एडीएम प्रशासन व एडीएम सिटी कोर्ट से इन सभी लाइसेंसों को निलंबित कर दिया गया है। पिछले तीन महीनों में यह कार्रवाई हुई है। अब अफसर जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर संतोषजनक जवाब नहीं अाता है तो जल्द ही लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई होने से इन लाइसेंस धारकों में खलबली मच गई है।जिले में कुल 37 हजार लाइसेंस धारक हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या राइफल धारकों की है। पिछले दिनों कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों से असलहा जारी कराने में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए थे। ऐसे में जिले में भी सत्यापन के आदेश हुए थे। प्रशासन की तरफ से पुलिस को सभी 32 थानों में सत्यापन के आदेश दिए गए। जून में यह सत्यापन का काम हुआ। इसमें जिले में काफी चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। शहर व देहात क्षेत्र में करीब 300 से अधिक असलहा धारक ऐसे मिले हैं, जो लाइसेंस में दर्ज पते से लापता थे। वहीं, कुछ लाइसेंस धारक ऐसे भी थे, जिन पर अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। ऐसे में पुलिस ने सभी लाइसेंसों की सत्यापन की रिपोर्ट थानों के हिसाब से डीएम, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी व एडीएम वित्त एवं राजस्व के कोर्ट में प्रस्तुत की। यहां पर सत्यापन रिपोर्ट का अवलोकन किया। इसके बाद असलहा निलंबित करने के आदेश कर दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks