मछुवा सम्मेलन का हुआ आयोजन, हितग्राहियों को बांटे गये जाल,आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री

मछुवा सम्मेलन का हुआ आयोजन, हितग्राहियों को बांटे गये जाल,आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री

मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की मछली पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

बलौदाबाजार, मछली पालन विभाग द्वारा आज जिला पंचायत सभागार में मछुवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं बोर्ड के दो अन्य सदस्य दिनेश फूटान एवं आर एन आदित्य, मछुआ कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश निषाद उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में पंजीकृत मछुवा सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर अतिथियों के हाथों जिलें के विभिन्न विकासखंडों के 6 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वरूप मछली जाल, आईस बॉक्स एवं मच्छर जाली का वितरण किया गया। इस दौरान मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि, मुख्यमंत्री जी के सपनों के अनरूप मछली पालन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोज़गार एवं स्वरोजगार का जरिया बन रहा है। प्रत्येक मछुवा सहकारी समिति एवं उनके सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए है। इस गावों से आए हुए मछुवा सहकारी समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया जिसमें अधिकांश पंचायतों द्वारा सहयोग ना करना एवं पट्टा सम्बंधित समस्याएं का जिक्र किया। जिस पर अध्यक्ष निषाद ने बताया कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में इस साल के अंत तक नवीन मछली पालन नीति का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जिसमें होने वाली व्यवहारिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है।

आईस बॉक्स मिलनें से किसान हुए गदगद- अरुण साहू
सिमगा विकासखण्ड के ग्राम दरचुरा निवासी अरुण साहू को आईस बॉक्स मिलनें से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई सालों से मछली का व्यापार कर रहा हूं। आईस बॉक्स नहीं होने से मछली जल्दी खराब हो जाते थे। पर अब आईस बॉक्स मिलने से निश्चित ही लंबे समय तक ताजी मछली रखने में मदद मिलेगी। इससे व्यापार में भी वृद्धि एवं उनके परिवहन में भी आसानी होंगी। इस दौरान गायत्री निषाद, रामाधार पटेल एवं जनपद पंचायत के सभी सीईओ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, पत्रकार साथी उपस्थित रहें।

विभागीय समीक्षा साथ ही इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष निषाद ने की उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा किए। बैठक में विभाग के सहायक संचालक,सहायक मत्स्य अधिकारी , सभी मछली इंस्पेक्टर मौजूद थे। श्री निषाद ने कहा कि सभी योजानाओं का पूर्ण क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभांवित करने की निर्देश दिये गये है। साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं को प्रचार प्रसार करते हुए हितग्राहियों की सूची बनाकर अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विशेष जोर देतें हुए कहा की अब समितियों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जीरो प्रतिशत पर लोन उपलब्ध हो रहा है। इसका लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को मिले। उन्होंने आगे कहा कि मछली पालन आज के समय मे बढ़ता हुआ स्वरोजगार का सबसे बड़ा जरिया बन रहा है। साथ ही अधिक लोग लाभांवित हो रहें है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है। इस बैठक के दौरान सहायक संचालक विनोद कुमार वर्मा,सहायक मत्स्य अधिकारी के के सिंह समेत सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks